छत्तीसगढ़

बलरामपुर जिले में अब तक 641982.40 क्विंटल धान खरीदी

जिले में अब तक 49 धान खरीदी केन्द्रों में 48136 किसानों से कुल 641982.40 क्विंटल धान की खरीदी की गई है

डेस्क रिपोर्ट : छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में बलरामपुर-रामानुजगंज ( balrampur ramanujganj )जिले में कलेक्टर रिमिजियुस एक्का के निर्देश अनुसार किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 01 नवम्बर 2023 से प्रारंभ हो चल रही है। किसानों से धान की खरीदी करने के लिए 49 धान उपार्जन केन्द्र बनाये गये हैं। चालू सीजन में धान बेचने के लिए 48259 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। इसी तारतम्य में जिले में अब तक 49 धान खरीदी केन्द्रों में 48136 किसानों से कुल 641982.40 क्विंटल धान की खरीदी की गई है तथा इसमें से 419791.20 क्विंटल धान मिलर्स द्वार मिलिंग हेतु उठाव किया गया है।

जिले में 641982.40 क्विंटल धान खरीदी की गई

जिले के धान उपार्जन केन्द्र कपिलदेवपुर में 13646.80, बादा में 7725.60, कुसमी में 8792.80, जवाहरनगर में 2010.80, कामेश्वरनगर में 26204.40, कोदवा में 4244.00, गोपालपुर में 10797.60, भेंडरी में 6835.20, चांदो में 15630.40, जमड़ी में 29737.20, जिगड़ी में 4481.20, जोकापाठ में 1900.80, डूमरपान में 13674.80, डिण्डो में 15917.60, डीपाडीह में 3823.20, डोंगरो में 9228.80, गांजर में 6740.40, त्रिकुण्डा में 20256.00, बगरा में 13229.60, तातापानी में 10777.20, धंधापुर में 19298.00, डौरा में 19230.40, पस्ता में 7726.40, बडकागांव में 19605.60, बरतीकला में 20749.60, बरदर में 12244.40, आरा में 5491.60, बरियों में 14218.40, बलंगी में 8856.00, बलरामपुर में 19776.40, बसंतपुर में 16972.80, भुलसीकला में 2373.60, भंवरमाल में 11905.60, रामानुजगंज में 8444.80, महाराजगंज में 21212.00, महावीरगंज में 10466.40, विजयनगर में 18644.00, रघुनाथनगर में 12076.00, रनहत में 15124.80, राजपुर में 30530.80, दोलंगी में 11892.00, रामचन्द्रपुर में 13080.80, रामनगर में 21030.80, वाड्रफनगर में 13222.80, स्याही में 11034.80, विरेन्द्रनगर में 20912.40, सरना में 14051.20, सेवारी में 15228.80 एवं सामरी में 926.80 क्विंटल धान किसानों से खरीदी की गयी है।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में अवैध परिवहन एवं संग्रहण पर कार्यवाही

शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के लिए 01 नवम्बर 2023 से धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने सभी निगरानी दलों, नोडल तथा राजस्व अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं कि धान के अवैध परिवहन एवं संग्रहण पर लगातार कार्यवाही हो तथा वास्तविक कृषकों से ही धान खरीदी की जाये। उपार्जन केन्द्रों में कृषकों के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं हो ताकि वे सुगमता से धान का विक्रय कर पाये।

कलेक्टर एक्का के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजपुर के मार्गदर्शन में तहसीलदार राजपुर एवं खाद्य निरीक्षक के द्वारा सूचना पर ग्राम भदार के निवासी अंजय प्रसाद गुप्ता के मकान की जांच की गई। मौके पर घर के सामने ट्रक क्रमांक यूपी 67 टी 5944 अनलोडिंग स्थिति में पाया गया। उक्त ट्रक से मजदूरों द्वारा अंजय प्रसाद गुप्ता के घर में 150 बोरी अवैध धान भंडारित किया जा रहा था। जांच के दौरान संतोषप्रद जवाब न मिलने पर मौके पर उक्त धान को जब्त कर राजपुर थाना को सुपुर्द कर दिया गया।

यह खबरें भी पढ़ें – केंद्र सरकार ने प्याज के निर्यात पर रोक लगाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button