मध्य प्रदेश

व्यापारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, मण्डी प्रांगण में व्यापारियों द्वारा नही की जाएगी फसल खरीदी

डेस्क रिपोर्ट : कृषि उपज मंडी सीहोर ( sehore ) में 4 सितंबर से व्यापारी एसोसिएशन द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण मण्डी ( mandi )प्रांगण में व्यापारियों द्वारा फसल खरीदी नही की जाएगी। किसान भाई आगामी सूचना तक अपनी फसल कृषि उपज मंडी प्रांगण सीहोर में विक्रय के लिए नहीं लाए। साथ ही अपने आसपास के किसान भाइयों को भी इस बारे में जानकारी दें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके। इस दौरान मंडी प्रांगण में लहसुन प्याज की नीलामी का कार्य यथावत संपन्न होगा।

मंडी फीस दर एक प्रतिशत करने, निराश्रित शुल्क समाप्त करने सहित 11 मांगों को लेकर 4 सितंबर से मंडी व्यपारी संघ द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ की जाएगी। हड़ताल के संबंध में व्यापारी संघ ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम मंडी सचिव को ज्ञापन सौंपा।

मंडी व्यापारी संघ ने कहा की मध्य प्रदेश सरकार की उदासीनता व मंडी बोर्ड की नियंत्रण व्यवस्था से परेशान होकर सकल अनाज दलहन तिलहन व्यापारी महासंघ समिति के प्रदेश व्यापी आव्हान का निर्णय लिया है की हमारी मांगाें का जब तक समाधान नहीं होता तब तक हड़ताल की जाएगी। 4 सितंबर से व्यापारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ होगी। इसके चलते मंडी का कामकाज पूरी तरह से प्रभावित होगा।

Tag

mandi bhav, मंडी भाव, इंदौर मंडी, सीहोर मंडी, सीहोर गेहूँ

सीहोर और शरबती गेहूं में क्या अंतर है?

सीहोर मंडी में गेहूं का भाव क्या है?

खाने के लिए सबसे अच्छा गेहूं कौन सा होता है?

शरबती गेहूं की पैदावार कितनी होती है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button