मध्य प्रदेश

Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana : मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना

भोपाल : मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के कल्याण हेतु शुरू की गई मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना ( Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana Form )के तहत आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया को किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 20 सितंबर 2023 को मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के हितग्राहियों के आवेदन फॉर्म भरने के कार्य का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से किसानों को खेतों में सिंचाई के लिए 50% सब्सिडी पर 3 हॉर्स पावर की अधिक क्षमता के कृषि पंप का कनेक्शन दिया जाएगा। ताकि किसानों को अपनी खेती में सिंचाई करने हेतु आसानी हो सके। जो किसान मध्य प्रदेश के के मूल निवासी है वह आवेदन कर सकते है।

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना ( Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana )

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किसानों को स्थाई कृषि पंप कनेक्शन देने के लिए की गई है। इस योजना के तहत हितग्राहियों से आवेदन फॉर्म भरवाने के कार्य का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 20 सितंबर 2023 को कुशामाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर भोपाल में किया। कार्यक्रयम में कृषि मंत्री कमल पटेल ( kamal patel ), ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ( Pradhuman Singh Tomar ) मौजूद थे। मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना में 3 एचपी या अधिक क्षमता के स्थाई पंप कनेक्शन किसानों को दिए जाएंगे। इसके लिए 200 मीटर तक की दूरी के 11 केवी ( 11 kv ) लाइन के विस्तार वितरण ट्रांसफार्म की स्थापना की जाएगी। इस योजना के तहत सभी सामग्री सहित विस्तार कार्य एवं इसका संधारण विद्युत वितरण कंपनी द्वारा किया जाएगा।

किसानों को अपने खेत पर ट्रांसफर लगवाने पर राज्य शासन 50% का अनुदान देगी और बाकी शेष 50% राशि कृषक या कृषक समूह द्वारा वहन की जाएगी। मध्य प्रदेश सरकार इस योजना से पहले वर्ष में 10 हजार पंप देने का लक्ष्य रखा है। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म ( application form ) भरना होगा। इसके बाद ही आपको योजना का लाभ मिल सकेगा।

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना फॉर्म 2023 के बारे में जानकारी
आर्टिकल का नाम Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana Form
शुरू की गई मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा
लाभार्थी राज्य के किसान
उद्देश्य किसानों को सिंचाई के लिए पंप कनेक्शन देने हेतु ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा प्रदान करना
अनुदान राशि 50% का अनुदान
राज्य मध्य प्रदेश
साल 2023
आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://mpkrishi.mp.gov.in/
मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना 2023 की विशेषताएं
मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के माध्यम से किसानों को सिंचाई करने में सहायता प्रदान करने हेतु वितरण कंपनी द्वारा अधिकतम 200 मीटर दूरी तक 11 केवी ( 11KV ) लाइन का विस्तार एवं वितरण ट्रांसपेरेंट स्थापित किया जाएगा।
राज्य के कृषक या कृषकों के समूह को तीन हॉर्स पावर की अधिक क्षमता की स्थाई कृषि पंप कनेक्शन 50% के अनुदान राशि पर प्रदान किए जाएंगे।


इस योजना के माध्यम से किसान अपने खेतों पर सिंचाई के लिए ट्रांसफॉर्म स्थापित करवा सकेंगे।


Mukhymantri Krishak Mitra Yojana के तहत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को नवीन कनेक्शन के नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे।
इस योजना के अंतर्गत लागत राशि का 50% अनुदान जिसमें से 40% राशि राज्य शासन द्वारा और 10% राशि विद्युत वितरण कंपनी द्वारा किसानों दी जाएगी और बाकी का 50% राशि किसान या किसानों का समूह को वहन करनी होगी।
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली अनुदान राशि सीधे लाभार्थी कृषक के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रथम वर्ष में इस योजना के अंतर्गत 10,000 पंपों के लक्ष्य रखा गया है।
इस योजना को 2 वर्षों तक पूरे राज्य में संचालित किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक किसानों को इस योजना का लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना फॉर्म 2023 के लिए पात्रता

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के तहत आवेदन करने हेतु मध्य प्रदेश के मूल निवासी पात्र होंगे।
केवल मध्यप्रदेश राज्य के किसान एवं किसानों के समूह इस योजना के लिए पात्र होंगे।
किसान के पास ट्रांसफॉर्म स्थापित कराने हेतु पंप कनेक्शन के लिए खेती योग्य भूमि होनी चाहिए।
किसान का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana Form 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज
आधार कार्ड aadhar card
समग्र आईडी samagr id
किसान कार्ड kisan card
आय प्रमाण पत्र income certificate
जाति प्रमाण पत्र caste certificate
निवास प्रमाण पत्र Address proof
खेती से संबंधित दस्तावेज farming related documents खसरा/खतौनी
पासपोर्ट साइज फोटो passport size photo
बैंक खाता विवरण Bank account statement
मोबाइल नंबर mobile number


मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना फॉर्म 2023 के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया


आप मध्य प्रदेश के किसान है और अपनी खेती में सिंचाई करने हेतु पंप कनेक्शन की सुविधा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको Krishak Mitra Yojana Form ऑनलाइन भरना होगा। इसके लिए आप नीचे दी हुई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

सबसे पहले आपको किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना फॉर्म
वेबसाइट के होम पेज पर आपको कृषि योजनाएं के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
अब आपको अगले पेज पर मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना फॉर्म के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
क्लिक करते ही आपके सामने मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना फॉर्म खुल जाएगा।
अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
इसके बाद आपको मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
अंत में आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
इस प्रकार आपकी मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
आपके आवेदन फार्म और दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
जांच के सत्यापित होने पर आपको कृषि पंप कनेक्शन का लाभ दिया जाएगा।

यह खबरें भी पढ़ें – subsidy scheme : 5 कृषि यंत्रों पर सब्सिडी योजना 2023

25 लाख पशुपालकों को पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान के लिए मिलेगा 

——————————————————————————————————————–

Tags

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना रजिस्ट्रेशन, मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना online apply, मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना mp registration , मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना फॉर्म , मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना फॉर्म pdf , मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना portal , मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना mp online , मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना पोर्टल , मुख्यमंत्री किसान मित्र योजना की शुरुआत कब हुई? , कृषक मित्र के लिए आवेदन कैसे करें? , कृषक मित्र की सैलरी कितनी होती है? , कृषक मित्रों के लिए राजस्थान सरकार क्या कर रही है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button