न्यूज

राजस्व में गड़बड़ी करने वाले के साथ सख्ती से निपटा जायेगा

भोपाल : मध्य प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा है कि गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सरकार सख्ती से निपटेगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी हमारी टीम है। राजस्व विभाग आम नागरिकों की राजस्व प्रशासन संबंधी सेवाओं को सुदृढ़ बनाया जायेगा। मंत्री करण सिंह वर्मा आज मंत्रालय में विभागीय कार्य प्रारंभ करने बाद अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक को संबोधित कर रहे थे। मंत्री श्री वर्मा ने कार्यभार ग्रहण करने के पहले कक्ष में पूजा-अर्चन की।

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने भ्रष्टाचार के एक प्रकरण में अभियोजन की स्वीकृति प्रदान की। मंत्री करण सिंह वर्मा ने पूरी ईमानदारी से निष्ठापूर्वक कर्त्तव्यों का निर्वहन करने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि पहली फाइल में भ्रष्टाचारी को दंडित करने की कार्यवाही करने की स्वीकृति दी है, यह स्पष्ट संदेश है।

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हम विकास पथ पर आगे बड़ रहे हैं। मंत्रालय में कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर प्रमुख सचिव राजस्व निकुंज श्रीवास्तव उपस्थित थे। राजस्व अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक में उप सचिव राजस्व सुश्री नेहा मारव्या, उप राहत आयुक्त सुश्री सुमन लता माहोर, संयुक्त राजस्व आयुक्त राजीव नंदन श्रीवास्तव उप राजस्व आयुक्त अलका सिंह बामनकर, नीतू सिंह गुप्ता, ऋषि मौर्य, लेखा श्रोती, ओएसडी राजस्व सुनीता लाल, उप संचालक एमपीएलआरएम नमिता खरें उपस्थित थी।

यह खबरें भी पढ़ें – Mahakal Lok : उज्जैन के महाकाल महालोक परिसर में 7 जनवरी को देश के पहले प्रसादम का लोकार्पण

रीवा कृषि उपज मंडी को आदर्श मंडी बनाया जाएगा – मोहन यादव

आदिवासी विद्यार्थियों का आवास भत्ता 2 हजार रूपये प्रतिमाह किया

Electric Scooter : मध्यप्रदेश के 7790 विद्यार्थियों को मिली नि:शुल्क ई-स्कूटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button