कृषि समाचार

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के करीब 12 लाख जारी की धान की बोनस राशि

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश के करीब 12 लाख किसानों को वर्ष 2014-15 और 2015-16 के धान खरीदी का 300 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बोनस राशि सुशासन दिवस के पर जारी किया गई ।

डेस्क रिपोर्ट : छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय Vishnu Deo Sai के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों को दो साल के धान खरीदी की बोनस राशि प्रदान करने के फलस्वरूप राज्य के किसानों के परिवारों में प्रसन्नता व्याप्त है और किसान इस बोनस राशि का उपयोग नये घर बनाने,परिवार के सदस्यों के लिए कपड़े एवं अन्य जरूरी सामान खरीदने के साथ ही बच्चों की पढ़ाई में कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में किसान दशाराम चालकी को मिल बोनस

बोनस राशि पाकर किसान ( farmer ) प्रफुल्लित होकर छत्तीसगढ़ Chhattisgarh सरकार के निर्णय के प्रति कृतज्ञता प्रकट कर रहे हैं। बस्तर जिले के जगदलपुर तहसील अंतर्गत बिलौरी निवासी किसान दशाराम चालकी को सुशासन दिवस पर जब 69 हजार रुपए बोनस राशि मिली तो वे प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनका नया घर बनाने का सपना पूरा हो जाएगा। वहीं सरगीपाल निवासी किसान कमलोचन ने 14 हजार रुपए बोनस राशि मिलने पर इसे घर के उपयोग हेतु खर्च करने की बात कही और राज्य सरकार को धन्यवाद दिया। 

बिलौरी निवासी 08 एकड़ कृषि भूमि के स्वामी दशाराम चालकी ने दो वर्ष के धान विक्रय की बोनस राशि मिलने की खुशी प्रकट करते हुए बताया कि अभी हाल ही में 98 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर बेचा हूं, जिसकी राशि से घर बनाना शुरू किया है। अब बोनस राशि का उपयोग इस घर को बनाने के लिए करूंगा। वहीं घर में रखे हुए करीब 40 क्विंटल धान को विक्रय कर अतिरिक्त पैसे की व्यवस्था करूंगा। उन्होंने बताया कि वे अपने बेटे मनीष के सहयोग से उन्नत खेती किसानी कर 4 सदस्यीय परिवार का बेहतर ढंग से भरण-पोषण कर रहे हैं। अगले वर्ष कृषि भूमि में नलकूप खनन कर साग-सब्जी उत्पादन सहित रबी फसल लेने की सोच रहे हैं।

इसी तरह सरगीपाल के किसान कमलोचन ने बताया कि इस साल स्थानीय सपरी एवं चूड़ी देशी धान की पैदावार लिये थे और 90 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर विक्रय किया है। कमलोचन कहते हैं कि सरकार ने दो वर्ष का लम्बित बोनस राशि देकर किसानों पर उपकार किया है, जिससे किसानों के परिवार में खुशहाली है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति कृतज्ञता प्रकट किया।

1703599480 a610f874e2656baf9968
छत्तीसगढ़ में किसान दशाराम चालकी को मिल बोनस

राजिम क्षेत्र के विधायक रोहित साहू ने किसानों को बोनस राशि का प्रमाण पत्र प्रदान किया। ज़िले के ग्राम बारूला के किसान सुखदेव राम साहू को धान बोनस की राशि एक लाख 18 हजार रुपये बैंक खाते में आये। उन्होंने बताया कि वह बकाया बोनस राशि मिलने की आस छोड़ चुके थे। जिसे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उस आस को पूरा किया। श्री साहू ने कहा कि इस बोनस राशि एवं कुछ घर से पैसे लगाकर वे खेती किसानी करने के लिए ट्रेक्टर खरीदने एवं बच्चे की शादी में लगांऊगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी Narendra Modi और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय Vishnu Deo Sai को बोनस वितरण करने पर लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश के करीब 12 लाख किसानों को वर्ष 2014-15 और 2015-16 के धान खरीदी का 300 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बोनस राशि सुशासन दिवस के अवसर पर जारी किया गया। बस्तर जिले में भी 23966 किसानों को 38 करोड़ 40 लाख रुपए बोनस राशि उनके बैंक खाते में अंतरित किया गया।

यह खबरें भी पढ़ें – गांव की धरोहर बाड़ी से मिल रही लोगों को हरी साग-सब्जियां

FAQs –

धान का बोनस कैसे चेक करें

छत्तीसगढ़ धान पंजीयन लिस्ट

धान का समर्थन मूल्य 2023 24 छत्तीसगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button