कोरबा जिले में धान का बोनस पाकर किसानों के परिवार में आई खुशहाली
कोरबा जिले के ग्राम बींझकोट के वयोवृद्ध किसान लम्बोदर पटेल ने कहा कि उन्हें धान के बकाया बोनस के रूप में 5 लाख 81 हजार 400 रूपए मिले है।

डेस्क रिपोर्ट : पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर आयोजित सुशासन दिवस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Narendra Modi Prime Minister of India मोदी की गारंटी modi ki garanti के तहत chhattisgarh cm मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रदेश के किसानों को खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 व 2015-16 के धान विक्रय का बकाया धान का बोनस राशि उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई है।
किसान लंबोदर पटेल को मिल दो साल धान का बोनस
दो साल के धान के बकाया बोनस राशि के अचानक मिलने पर किसान के चेहरे पर खुशी छा गई। बोनस राशि पाकर उत्साहित किसान इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त कर रहे हैं। धान का बोनस मिलने के बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए कोरबा जिले के ग्राम बींझकोट के वयोवृद्ध किसान लम्बोदर पटेल ने कहा कि उन्हें धान के बकाया बोनस के रूप में 5 लाख 81 हजार 400 रूपए मिले है। जैसे ही राशि उनके खाते के बोनस की राशि अंतरित हुई उनके खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को इसके लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि धान का बकाया बोनस प्राप्त होने से किसानों के परिवार में खुशहाली आ गई है।
मोदी की गारंटी modi ki garanti
लम्बोदर पटेल ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि बकाया धान बोनस की राशि उन्हें मिलेगी। लेकिन मोदी की गारंटी modi ki garanti और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के किसान हितैषी निर्णय के फलस्वरूप बोनस के रूप में 05 लाख से अधिक राशि प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि उनका भरा-पूरा संयुक्त परिवार है। उनके परिवार में तीन बेटे-बहू के साथ 5 नाती-पोते सहित कुल 13 सदस्य हैं। उनके नाती पोते उच्च शिक्षा हेतु मेडिकल व इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे है। उन्होंने कहा कि धान का बोनस राशि का उपयोग वे अपने नाती पोतों को उच्च शिक्षा दिलाने में करेंगे। जिससे वे उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने परिवार का नाम रौशन करें। उन्होंने कहा कि इस राशि का उपयोग वे साथ ही उन्नत खेती के लिए भी करेंगे।
किसान भी उम्मीद नहीं थी
इसी तरह छुरी के किसान वरूण सिंह को भी सुशासन दिवस के अवसर पर धान के बोनस के रूप में 03 लाख 69 हजार 600 रूपए मिले हैं। उन्होंने भी इस बात पर अपनी खुशी जताते हुए कहा कि उनकों भी उम्मीद नहीं थी कि उन्हें बकाया बोनस कभी मिल पाएगा। लेकिन प्रदेश में विष्णुदेव सरकार के आते ही अब उनके खाते में धान का लंबित बोनस आ गया है। इससे उन्हें बड़ी राहत मिली है। इस राशि का उपयोग से वे खेत में फसल की उत्पादन बढ़ाने के लिए आवश्यक संसाधनों की पूर्ति करने एवं उन्नत खाद-बीज खरीदने में करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा खरीफ फसल के साथ-साथ रबी फसल एवं मौसमी सब्जियों का उत्पादन भी किया जा रहा है। जिससे उनकी आय में और अधिक वृद्धि हो। इसके लिए उन्होंने राज्य शासन और प्रधानमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
यह खबरें भी पढ़ें – रेशम उत्पादन से महिलाएं समृद्धि की ओर