कृषि समाचार

छत्तीसगढ़ में किसानों को धान का बकाया बोनस राशि के वितरण 

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश के करीब 12 लाख किसानों को वर्ष 2014-15 और 2015-16 के धान खरीदी का 300 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बोनस राशि सुशासन दिवस के अवसर पर जारी किया गया। नारायणपुर जिले में भी 3713 किसानों को 4 करोड़ 99 हजार रूपये बोनस राशि उनके बैंक खाते में अंतरित किया गया है।

डेस्क रिपोर्ट : छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय cm Vishnu Deo Sai के नेतृत्व में शासन द्वारा किसानों को दो साल के धान खरीदी की बकाया बोनस राशि प्रदान करने से राज्य के किसानों के चेहरे में प्रसन्नता छाई है। सरकार बनते ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के पर प्रदेश सरकार ने अपना किया वादा पूरा किया है। यह बोनस किसानों के लिए बड़ी सौगात लेकर आया है। बोनस राशि मिलने से कोरबा जिले के किसान प्रफुल्लित होकर छत्तीसगढ़ सरकार के जन कल्याणकारी निर्णय के प्रति कृतज्ञता प्रकट कर रहे हैं।

किसान टंकेश्वर प्रसाद को मिल बोनस

कोरबा जिले के ग्राम रंजना के रहने वाले किसान टंकेश्वर प्रसाद ने प्रदेश सरकार के किसान हितैषी निर्णय पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हर किसान परिवार की अलग सी जरूरतें होती है और इस बोनस राशि का उपयोग से सभी किसान अपना नए घर बनाने, घर की मरम्मत, बच्चों की शिक्षा, कृषि कार्य, परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं की पूर्ति एवं अन्य जरूरी सामान खरीदने में कर पाएंगे। किसानों की आवश्यकताओं को पूरा करने में यह राशि मददगार साबित होगी।

उन्होंने बताया कि बकाया बोनस के रूप में उनके खाते में 01 लाख 89 हजार 600 रुपए प्राप्त हुए है, जिसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा कि यह सब मोदी के गारंटी के कारण ही संभव हो पाया है। इस राशि के उपयोग से वे अपने परिजनों की आवश्यकताओं की पूर्ति करने एवं कृषि उपज बढ़ाने में करेंगे।

किसान संतोष सिंह को मिल बोनस

ग्राम मुढ़ाली निवासी संतोष सिंह कहते हैं कि सरकार ने दो वर्ष का लम्बित बोनस राशि देकर किसानों को बहुत बड़ी सौगात दी है, जिससे किसानों के परिवार में खुशहाली आई है। दो वर्ष के धान विक्रय की बोनस का उन्हें 01 लाख 37 हजार 40 रुपए मिला है। उन्होंने बताया कि बोनस राशि का उपयोग वे उन्नत खेती अपनाकर फसलों की पैदावार बढ़ाने में करेंगे। साथ ही जल्द ही अपने कृषि भूमि में बोर खनन कर रबी फसल एवं साग-सब्जी का उत्पादन करेंगे, जिससे उनके परिवार की आय और बढ़ेगी। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार के किसान हितैषी निर्णय के लिए गया है।

किसान बिंदेश्वर नाग को मिल बोनस

नारायणपुर जिले के कोचवाही निवासी किसान बिंदेश्वर नाग द्वारा दो वर्श मे 43 क्विंटल 20 किलो धान बेचने की बोनस राशि सुशासन दिवस पर 12 हजार 960 रुपए बोनस राशि मिली तो वे प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब ट्रेक्टर का किस्त जमा करने में पूरा हो जाएगा। वहीं बाकुलवाही निवासी किसान योगेश्वर नाग ने 4 हजार 320 रुपए बोनस राशि मिलने पर इसे घर के उपयोग हेतु खर्च करने की बात कही और राज्य सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया। कोचवाही निवासी 5 एकड़ कृषि भूमि के स्वामी बिंदेश्वर नाग ने दो वर्ष के धान विक्रय की बोनस राशि मिलने की खुशी प्रकट करते हुए बताया कि धान समर्थन मूल्य पर बेचा हूं, जिसकी राशि से खेत मरम्मत कराने में उपयोग करूंगा।

किसान सूबाय सिंह को मिल बोनस

सुशासन दिवस पर जिले के ग्राम केरलापाल के किसान सूबाय को 23 हजार 160 रूपये, दयावती को 14 हजार 760 रूपये, कुकड़ाझोर के किसान गेंदराम को 42 हजार 420 रूपये, कुम्हारपारा वार्ड के किसान श्यामचंद को 65 हजार 940 रूपये, खड़़ीबहार के किसान धर्मराम को 3 हजार 480 रूपये, तेलसी के किसान हरून को 69 हजार 240 रूपये, देवांगनपारा के किसान विश्वनाथ को 52 हजार 920 रूपये, बाकुलवाकी के किसान समदूराम को 22 हजार 560 रूपये, बागडोंगरी के किसान अर्जुन को 9 हजार 480 रूपये, बिंजली के किसान बालसिंग को 21 हजार 600 रूपये, शंभूराम को 72 हजार 180 रूपये, बेलगांव के किसान नीलकंठ को 28 हजार 320 रूपये, बोरण्ड के किसान शत्रुघन को 11 हजार 520 रूपये।

किसान सूपुनाराम को मिल बोनस

सिंगोड़ीतराई के किसान पुनाराम को 73 हजार 560 रूपये और ग्राम सुलेंगा के किसान गहरूराम को 4 हजार 320 रूपये का बोनस मिला। जिले के किसानों ने कहा कि सरकार ने दो वर्ष का लंबित बोनस राशि देकर किसानों पर उपकार किया है, जिससे किसानों के परिवार में खुशहाली का माहौल है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश के करीब 12 लाख किसानों को वर्ष 2014-15 और 2015-16 के धान खरीदी का 300 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बोनस राशि सुशासन दिवस के अवसर पर जारी किया गया। नारायणपुर जिले में भी 3713 किसानों को 4 करोड़ 99 हजार रूपये बोनस राशि उनके बैंक खाते में अंतरित किया गया है।

यह खबरें भी पढ़ें – जैविक खाद बेचकर समूह महिलाओं ने की लाखों की आमदनी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button