कृषि समाचार

महिला कृषक उमा देवी को धान की बोनस राशि के रूप में मिली 91 हजार रुपए

बालोद : एक साथ 02 लाख 12 हजार रूपये से अधिक की धान बोनस राशि मिलने

डेस्क रिपोर्ट : छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 के धान खरीदी का बकाया बोनस राशि एकमुश्त प्रदान कर किसानों को खुशियों की सौगात दी है। एक साथ दो वर्ष की बकाया बोनस राशि प्राप्त होने से कृषक वर्ग में उत्साह की लहर व्याप्त है। उनके चेहरे पर प्रसन्नता व होठों पर मुस्कान छाई है। प्रदेश के अन्य जिलों की भांति कोरबा जिले के किसानों के जीवन में भी बोनस राशि मिलने से खुशहाली आई है।

महिला किसान उमादेवी को मिल धान का बोनस

महिला किसान उमादेवी को मिल धान का बोनस

इन्हीं लाभान्वित कृषकों में ग्राम जवाली की महिला कृषक उमादेवी को दो वर्षों का धान के बकाया बोनस के तौर पर 91 हजार 080 रुपए मिले हैं। डीबीटी के रूप में जैसे ही यह राशि उनके खाते में अंतरित हुई उनका हृदय खुशी एवं संतुष्टि के भाव से भर उठा। उन्होंने बताया कि पिछले कई सालों से उन्हें इस लंबित बोनस के मिलने का इंतिजार था। यह सब प्रधानमंत्री श्री मोदी की जनहितैषी सोच से ही संभव हुआ है। प्रदेश सरकार ने अपनी घोषणा में धान का बकाया बोनस देने की बात कही थी। जिसे उन्होंने सरकार गठन के कुछ ही दिनों में पूर्ण किया। इससे उन्हें अत्याधिक खुशी हुई। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि इस बोनस राशि से खेती के काम और घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति करने में मदद मिलेगी।

किसान निजाम सिंह कोर्राम को मिल धान का बोनस

जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम देवारभाट के कृषक निजाम सिंह कोर्राम ने उसे एक साथ 02 वर्ष की 02 लाख 12 हजार 880 रूपए की कुल बोनस राशि मिलने पर बहुत ही प्रसन्नता व्यक्त की है। किसान निजाम सिंह कोर्राम ने छत्तीसगढ़ सरकार के किसान हितैषी निर्णय के फलस्वरूप उन्हें एक साथ बोनस राशि मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं छत्तीसगढ़ सरकार को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा राज्य के किसानों को वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 के बकाया बोनस राशि का भुगतान कर राज्य के अन्नदाता किसानों का वास्तविक सम्मान करने का कार्य किया है।

राज्य सरकार की इस जनहितैषी निर्णय की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए निजाम सिंह कोर्राम ने बताया कि वर्तमान में उसके पास कुल 85 एकड़ खेती योग्य जमीन है। उन्होंने वर्ष 2014-15 में 152 क्विंटल 40 किलोग्राम एवं 2015-16 में 557 क्विंटल 20 किलोग्राम समर्थन मूल्य पर धान की बिक्री की है। जिसके फलस्वरूप मुझे छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा कुल 02 लाख 12 हजार 880 रूपए के रूप में 02 वर्ष की बकाया बोनस राशि प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि 25 दिसम्बर को धान बोनस राशि वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा बोनस की राशि राज्य के किसानों के खाते में अंतरित किए जाने के तुरंत पश्चात् मुझे बोनस की राशि मिल गई। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में धान की बोनस राशि प्राप्त होना, हम किसानों के लिए अत्यंत फायदेमंद है। इसका उपयोग हम सभी किसान अपने खेती किसानी एवं अन्य जरूरी कार्यों के लिए कर सकेंगे। उन्हेांने कहा कि वे इस राशि का उपयोग मकान बनाने के अलावा खेती किसानी एवं घर के अन्य जरूरी कार्यों के लिए करेंगे। किसान निजाम सिंह कोर्राम ने कहा कि सही वक्त में इतनी बड़ी राशि मिलने से हम सभी किसान इसका सदुपयोग भी कर सकेंगे।

किसान निजाम सिंह कोर्राम के अलावा नयापारा बालोद के किसान मनोज साहू, ग्राम हीरापुर के किसान चन्नुलाल साहू, ग्राम चरोटा के किसान कांशीराम एवं ग्राम देवारभाट के किसान गोपीराम देवांगन ने भी राज्य शासन के इस निर्णय की सराहना की है। उन्होंने कहा कि सही वक्त में बोनस राशि मिलने पर हम सभी किसान बहुत ही प्रसन्नचित हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके प्रति विनम्र्र आभार व्यक्त किया है।

यह खबरें भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ में किसानों को धान का बकाया बोनस राशि के वितरण 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button