कृषि समाचार

गणतंत्र दिवस के लिए केंद्र सरकार द्वारा देशभर से आमंत्रित सैकड़ों किसानों से रूबरू हुए कृषि मंत्री

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने आज पूसा, नई दिल्ली में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस सम्मेलन में देश भर से गणतंत्र दिवस के लिए केंद्र सरकार द्वारा विशेष रूप से आमंत्रित सैकड़ों किसानों और किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के सदस्यों ने भाग लिया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) और भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) के वैज्ञानिकों ने उन्हें आधुनिक खेती के तरीकों और नवाचारों के बारे में बताया, जबकि केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अधिकारियों ने उन्हें योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

image0011GJL

सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के अवसर पर भारत के किसान राजधानी आये हैं और यही हमारे लोकतंत्र की वह शक्ति जो देश को सशक्त बनाती है। जब हमारे देशवासी 100वां गणतंत्र दिवस मनाएंगे, तब उन्हें याद आएगा कि देश के लोगों ने 75वां गणतंत्र दिवस कैसे मनाया था, क्योंकि यह गणतंत्र दिवस सिर्फ एक आयोजन भर नहीं है, यह देश में अमृत ​​महोत्सव से अमृत काल में प्रवेश का द्वार खोलने वाला हैI यह देश की आध्यात्मिक सोच और आध्यात्मिक शक्ति के प्रवाह में नये भारत के निर्माण का संकल्प होगा। यह गणतंत्र दिवस हमारे लिए न केवल गौरव और स्वाभिमान का अनुभव करने का, बल्कि नए भारत को आकार देने में ऐतिहासिक पृष्ठभूमि तैयार करने का भी एक विशेष अवसर होगा।

image002QAHE

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड अब उस कर्तव्य पथ पर आयोजित की जा रही है, जिसका नाम पहले राजपथ थाI स्वतन्त्रता से पहले चाहे वह मुगल काल हो या ब्रिटिश काल, हमने कई शासक देखे हैंI उनसे गुजरते हुए हमने भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राष्ट्र बनाया है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जी चाहते थे कि हम गणतंत्र दिवस उन लोगों के साथ मनाएं जो वास्तव में गांवों और खेतों में अपनी मेहनत से देश को सींचते हैं, इसीलिए यहां सम्मानित किसानों को आमंत्रित किया गया है। अर्जुन मुंडा ने कहा कि हमारा किसान परिवार सबसे महत्वपूर्ण है क्योंकि वह अन्नदाता हैI किसानों की उन्नति में ही देश की उन्नति निहित है। बदलते दौर में खेती के नए तरीके सीखना किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। इसका उद्देश्य हमारे किसानों, हमारे गांवों और हमारे देश को नए अनुभवों से सशक्त बनाना है। श्री अर्जुन मुंडा ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से सम्मेलन में आये सभी किसानों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

image00302OV

इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने जनभागीदारी की भावना के साथ गणतंत्र दिवस समारोह में समाज के विभिन्न वर्गों के आम लोगों को आमंत्रित किया है। सम्मेलन में केंद्रीय कृषि सचिव मनोज आहूजा, अतिरिक्त सचिव मनिंदर कौर और संयुक्त सचिव शुभा ठाकुर तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। आमंत्रित किसानों को प्रशिक्षण के साथ-साथ क्षेत्र भ्रमण भी कराया गया।

GErKLwlbgAAt3LJ
गणतंत्र दिवस के लिए केंद्र सरकार द्वारा देशभर से आमंत्रित सैकड़ों किसानों से रूबरू हुए कृषि मंत्री 1

यह खबरें भी पढ़ें : किसानों को दिन में मिलेगी बिजली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button