चुनाव

चाचौड़ा से बीजेपी उम्मीदवार बनाई गईं प्रियंका मीणा

डेस्क रिपोर्ट, भोपाल: मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। इन सभी सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। गुना जिले की चाचौड़ा (Chachaura-Binaganj चाचौड़ाबीनागंज ) विधानसभा सीट 30 भी है। यहां से पार्टी ने दिल्ली में पदस्थ भारतीय राजस्व सेवा (IPS) के अफसर की पत्नी प्रियंका मीणा को टिकट दिया है।

प्रियंका मीणा ( priyanka meena )ने 27 फरवरी 2023 को बीजेपी का जॉइन की थी। प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन मंत्री हितानंद शर्मा के समक्ष बीजेपी प्रदेश कार्यालय में जॉइन की थी। प्रियंका क्षेत्र में लगातार सक्रिय थी।

प्रियंका ( Priyanka Penchi ) अपने नाम के पीछे ससुराल के गांव का नाम (पेंची) लिखती हैं। उनका मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह से होने की संभावना है। बीजेपी ने प्रियंका के चेहरे को तवज्जो देते हुए कांग्रेस को हैरानी में डाल दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button